Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम का सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग बैठक में बड़ा फैसला:जांच में अभिलेख ना उपलब्ध कराने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनाने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों की शिकायतें मिलती हैं और जांच अधिकारी को ग्राम पंचायत सचिव अभिलेख उपलब्ध नहीं कराते, उन सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिए। खराब रैंकिंग वाले कई विभागों पर गहरी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि कार्यालय द्वारा नामित जनपद स्तरीय जांच अधिकारियों को अधिकतर ग्राम पंचायत सचिव समय पर अभिलेख नहीं दे रहे हैं। ऐसे सभी सचिवों का विवरण तैयार कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के अंत में, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खराब रैंकिंग वाले कई विभागों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगले माह तक अपने-अपने विभागों की रैंकिंग में सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि अगले माह तक योजनाओं की रैंकिंग में सुधार नहीं होता है तो जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लेने और विभिन्न योजनाओं में शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू:आज 30 मकानों तोड़े जाएंगे, इलाके में PWD, प्रशासन और अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    कम उम्र की लड़कियों में बढ़ रहा ओवेरियन कैंसर:कानपुर की डॉ. सीमा बोलीं- 20 साल की युवतियां पीड़ित, कीटनाशक और खराब जीवनशैली से बढ़े केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment