Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थ्रेशर दुर्घटना पीड़ित परिवार को 5 लाख की सहायता:जौनपुर में एक सप्ताह में आवास, पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनसुनवाई के दौरान एक थ्रेशर दुर्घटना के पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता प्रदान की। मड़ियाहूं तहसील के ग्राम भदराव निवासी मुलायम बनवासी की एक सप्ताह पूर्व गेहूं मड़ाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह घटना तब हुई जब मुलायम बनवासी का हाथ थ्रेशर मशीन में बंधे रक्षा धागे में फंस गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जनसुनवाई में जिलाधिकारी को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी पूजा को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। डॉ. चंद्र ने तत्काल उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं और अन्य संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मृतक के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। इन निर्देशों के क्रम में, मात्र एक सप्ताह के भीतर ही जिलाधिकारी ने मृतक मुलायम बनवासी की पत्नी पूजा को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए। इनमें कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की सहायता राशि, आवास आवंटन स्वीकृति प्रमाण-पत्र, कृषि पट्टा स्वीकृति प्रमाण-पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र और अंत्योदय राशन कार्ड शामिल हैं। प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए इसके अतिरिक्त, पारिवारिक लाभ योजना हेतु आवेदन कराया गया और आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए। परिवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राष्ट्रीय पारिवारिक आय योजना और बच्चों की शिक्षा हेतु बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ने के लिए पात्रता की जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांसगांव सीट पर भाजपा से पहली पसंद डा. विमलेश पासवान:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सदल प्रसाद, बसपा से रामनयन आजाद
    Next Article
    दीवान पब्लिक स्कूल में आउटडोर गतिविधियां बंद:हीटवेव के बीच सख्त गाइडलाइन लागू बच्चों को क्लास में ही रहने के निर्देश,दूसरी ओर स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लास की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment