Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गा शक्ति नागपाल गोंडा देवीपाटन मंडल की नई कमिश्नर:शशिभूषण लाल सुशील का तबादला, 22 महीने 20 दिन का कार्यकाल

    5 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें गोंडा देवीपाटन मंडल की कमान अब 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपी गई है। वह लखीमपुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। वहीं 2001 बैच के आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। दुर्गा शक्ति नागपाल को तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी माना जाता है। हाल ही में उनका प्रमोशन कमिश्नर पद पर हुआ था और गोंडा में यह उनकी पहली कमिश्नर के तौर पर तैनाती है। गोंडा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर के रूप में शशि भूषण लाल सुशील का कार्यकाल 22 महीने 20 दिन का रहा। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इनमें महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' की शुरुआत प्रमुख है। इस पहल के तहत हर महीने के पहले सोमवार को मंडलीय कार्यालय में कमिश्नर और अन्य अधिकारी महिलाओं की शिकायतें सुनते थे। शशि भूषण लाल सुशील ने बहराइच हिंसा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की थी और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी थी ताकि हिंसा न फैले। इसके अलावा, नेपाल में हुए विवाद के दौरान देवीपाटन मंडल के नेपाल से सटे तीन जिलों में भी उन्होंने लगातार नजर रखी। गोंडा में साफ सफाई को लेकर की भी इनके द्वारा विशेष अभियान चलवाया गया जिसके चलते गोंडा एक स्वच्छता की रैंकिंग में अच्छे पायदान पर आ सका। बहराइच बलरामपुर और श्रावस्ती में थारू समाज के लोगों के लिए भी विशेष अभियान चला करके उनके द्वारा उनके लिए कई योजनाएं लागू की गई। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भरोसेमंद आईएएस अधिकारी भी माना जाता है।उल्लेखनीय है कि शशि भूषण लाल सुशील को भी हाल ही में प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था, और यह उनकी पदोन्नति के बाद पहली पोस्टिंग है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट-सर्किट से परचून दुकान-गोदाम में आग, VIDEO:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल टीम ने कई घंटों बाद पाया काबू
    Next Article
    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जून को:कानपुर देहात में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment