Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपम विवाद- तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी:कहा- मंदिर ट्रस्ट ने रोका; कोर्ट के आदेश के बावजूद स्तंभ पर नहीं जला दीप

    5 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी। मदुरै कलेक्टर ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया कि सरकार ने दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की पूरी कोशिश की लेकिन देवस्थानम यानी मंदिर प्रशासन ने उसे रोका। सरकार के मुताबिक, मंदिर प्रशासन का कहना था कि दीपथून पर दीप जलाना स्थापित परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के खिलाफ है। इसलिए दीप केवल उचि पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर जलाया गया। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कार्तिक पूर्णिमा यानी 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाया जाएगा। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और जानबूझकर उसे टालने की कोशिश की। याचिकाकर्ता राम रविकुमार की ओर से पेश वकीलों ने अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे औपचारिक याचिका दाखिल करें, इसके बाद कोर्ट उचित आदेश देगा। BJP और हिंदू संगठनों के करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस कार्तिगई दीपम विवाद के बीच मंगलवार को BJP और हिंदू संगठनों ने राज्य भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 300 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। रामनाथपुरम में हिंदू फ्रंट के सदस्यों ने सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सड़क जाम करने वालों को हिरासत में लिया। पोल्लाची में हिंदू मुन्नानी के सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। पहाड़ी पर लगातार दूसरे दिन आम लोगों की एंट्री बंद विवाद के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं और आम लोगों को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जाने से रोका गया। पलानी अंडावर मंदिर के प्रवेश द्वार के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। स्थानीय लोगों को भी जांच के बाद ही जाने दिया गया। पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था 23 नवंबर की शाम 6 बजे से लागू है। सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति देते हुए आम लोगों, जुलूस और भीड़ को वहां जाने से रोकने का निर्देश दिया था। यह व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक बार दीप जलाने की इजाजत दी थी मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद अब मामले पर आगे क्या होगा? मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दीपथून पर दीप नहीं जल पाने की वजह बताई है। कोर्ट इस रिपोर्ट की जांच करेगा। याचिकाकर्ताओं को अवमानना याचिका दाखिल करने को कहा गया है। याचिका आने के बाद कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा। वहीं, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की मुख्य याचिका पर जनवरी 2027 में अंतिम सुनवाई होगी। गूगल पर ट्रेंड कर रहा दीपम विवाद…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी के हाथ काटे:6 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया; पीड़ित 4 दिन पहले ही जेल से छूटा था
    Next Article
    राजस्थान-MP में शीतलहर, 15 शहरों में पारा 10°C से नीचे:यूपी-बिहार में अगले 3 दिन में सर्दी बढ़ेगी; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment