Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती:भागवत बोले- वैश्विक शक्तियां दबदबा चाहती हैं; युवा देश को महान बनाएंगे, उन्हें झूठ से नफरत

    3 hours ago

    1

    0

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार (25 नवंबर) को कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत की तरक्की नहीं चाहती। दुनिया की बड़ी शक्तियां अपना दबदबा कायम रखना चाहती हैं और दूसरों को दबाकर रखने की सोच में भरोसा करती हैं। भारत इसके विपरीत सभी की मदद करना चाहता है, यहां तक कि उन देशों की भी जो उससे नफरत करते हैं। भागवत बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) भी मौजूद थे। अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ तीन दिन के पद्मा फेस्टिवल का आयोजन ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन ने किया है। भागवत ने युवाओं को लेकर कहा कि युवा झूठ से नफरत करते हैं और अपने देश को महान बनाना चाहते हैं। RSS प्रमुख ने कहा कि युवा पीढ़ी गुलामी के असर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। विकसित भारत का फायदा युवाओं को होगा 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। वे इस लक्ष्य को पूरा करने में सबसे बड़ा योगदान देंगे और इसके सबसे बड़ा फायदा भी उन्हें ही होगा। यह सपना पूरा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इसके लिए पिछली सफलताओं से सीखने और अपनी बौद्धिक क्षमता का इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। दुनिया में शक्ति संतुलन बदल रहा है और वैश्विक असंतुलन की स्थिति बनी हुई है। विकसित देश नहीं चाहेंगे कि भारत एक सफल, विकसित और प्रभावशाली देश बने। ऐसे में वे भारत के विकास के रास्ते में बाधाएं पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी खतरों से ज्यादा खतरनाक आंतरिक खतरे होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्रणब मुखर्जी ने BJP में जाने की सलाह दी थी':CM शुभेंदु बोले- पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था, TMC में कर्मचारी रहना है या आगे बढ़ना है
    Next Article
    दिल्ली के कैफे में स्टाफ से गैंगरेप, सहकर्मियों पर आरोप:महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार; कैफे बंद होने के बाद दोबारा खोला, रातभर पार्टी चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment