Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े मिठाई दुकान से बाइक हुई चोरी:एटा में सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

    7 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के जलेसर कस्बे में दिनदहाड़े एक मिठाई की दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने जलेसर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दौलतपुर मुश्की निवासी आकाश बंशी मिठाई वाले की दुकान पर मिठाई खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान एक अज्ञात चोर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। जल्द ही अपराधी होंगे गिरफ्तार जब आकाश मिठाई खरीदकर बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने तत्काल जलेसर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जलेसर थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि घटना संज्ञान में है और जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल किस्त भरने के लिए लूटा था महिला का मंगलसूत्र:सीतापुर में दो दिन पहले हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिफ्तार, महंगे शौक ने पहुंचाया जेल
    Next Article
    मिशन शक्ति-5 बना महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच:श्रावस्ती में भीषण गर्मी में भी 1000 से ज्यादा महिलाओं को सुरक्षा-अधिकारों का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment