Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोबाइल किस्त भरने के लिए लूटा था महिला का मंगलसूत्र:सीतापुर में दो दिन पहले हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिफ्तार, महंगे शौक ने पहुंचाया जेल

    8 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस ने दो दिन पूर्व महिला से हुई मंगलसूत्र लूट मामले का महज दो दिन के भीतर लूट की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले का सफल खुलासा किया। गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2026 की शाम करीब 9:30 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता के गले से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने मंगलसूत्र छीन लिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन पुत्र छोटेशाह निवासी ग्राम अकोइया थाना कोतवाली देहात को आरएमपी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पीली धातु का मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP34BJ2010) बरामद की गई, जिसे सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने हाल ही में मोबाइल फोन खरीदा था और किस्त न चुका पाने के कारण लूट की घटना को अंजाम दिया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह खीरी जनपद में भी इसी तरह की वारदात करने गया था, लेकिन सफल नहीं हो सका। सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त पर मामले में धाराओं की बढ़ोत्तरी कर आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। Nमोबाइल किस्त भरने के लिए लूटा था महिला का मंगलसूत्र सीतापुर में दो दिन पूर्व हुई लूट का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,महंगे शौक ने पहुंचाया जेल
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में भूसे के ढेर में लगी आग, VIDEO:सामान बचाते दो ग्रामीण झुलसे, पशुओं के चारे का संकट गहराया
    Next Article
    दिनदहाड़े मिठाई दुकान से बाइक हुई चोरी:एटा में सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment