Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

    4 minutes from now

    2

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप को कथित रूप से अवैध तरीके से रखने और बेचने के आरोप में 35 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलती है।एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भोईवाड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के नरपोली निवासी अकबर आदम शाह को पकड़ा। उसके पास से 100 मिलीलीटर की कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त एएनआरईएक्स कफ सिरप की 119 बोतलों से भरा एक बोरा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से 24,990 रुपये मूल्य का कफ सिरप जब्त किया गया।आरोपी बिना किसी वैध चिकित्सीय पर्ची या कानूनी अनुमति के इस पदार्थ का वितरण कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार
    Next Article
    DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment