Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में मछली के भाव को लेकर विवाद, VIDEO:180 और 200 रुपए किलो के रेट को लेकर भिड़े दुकानदार

    5 hours ago

    4

    0

    सिद्धार्थनगर के पथरा कस्बे में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में मछली के रेट को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। बाजार में भीड़ के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में कई लोग दो लोगों को घेरकर लात-घूंसों से पीटते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में पथरा बाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाद मछली के रेट को लेकर शुरू हुआ था। पथरा कस्बे के अब्दुल गफ्फार अपने बेटों के साथ साप्ताहिक बाजार में मछली की दुकान लगाए थे। उनके बगल में पथरा निवासी बब्बू उर्फ मोहम्मद हुसैन भी अपने बेटों के साथ मछली बेच रहे थे। एक पक्ष की मछली 180 रुपये किलो और दूसरे पक्ष की मछली 200 रुपये किलो में बिक रही थी। इसी कीमत को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। लोगों की भीड़ के बीच लाठी-डंडे भी चले कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और मारपीट होने लगी। बाजार में लोगों की भीड़ के बीच लाठी-डंडे भी चले। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग दो लोगों को घेरकर लात-घूंसों से मारते दिख रहे हैं। खुले बाजार में हुई मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पथरा बाजार निवासी बब्बू उर्फ मोहम्मद हुसैन, सोनू, सलीम और आरिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों पर मारपीट समेत अन्य आरोपों में कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 4 तहसीलदारों के तबादले:अंकित तोमर मुरादाबाद सदर और धीरेश कुमार सिंह बिलारी के तहसीलदार बने
    Next Article
    नोएडा में स्कूली छात्रा के पैर पर चढ़ाई कार:ड्राइवर ने देखते ही गाड़ी रोकी, पुलिस बोली-शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment