Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में फांसी लगाकर महिला कांस्टेबल का सुसाइड अटेम्प्ट:गंभीर हालत में हरियाणा रेफर; पति भी उसी थाने में तैनात हैं

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के आदर्श मंडी थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरियाणा रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए एक महिला कांस्टेबल की मदद से घायल महिला को कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत होता है। डॉक्टरों के अनुसार गर्दन की हड्डी टूट गई है सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। देखें 3 तस्वीरें… हालत नाजुक, सांस लेने में दिक्कत घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। आदर्श मंडी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रेखा ने थाने परिसर में ही फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और उसे बचाने का प्रयास किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला कांस्टेबल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरियाणा रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक है। रेखा सिंह की 8 साल पहले कुशपाल सिंह से शादी हुई थी। उनका बड़ा बेटा सात साल का है और छोटा 4 साल का है। पति कुशपाल सिंह में थाना मंडी में ही सिपाही के पद पर तैनात हैं। पति भी उसी थाने में तैनात, कारण बना रहस्य प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल रेखा और उनके पति दोनों ही आदर्श मंडी थाने में तैनात हैं। हालांकि, इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पुलिस महकमे के भीतर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तनाव, पारिवारिक कारण या कुछ और असल वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें महिला कांस्टेबल की सेहत और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पति से लड़कर भागी पत्नी:चारबाग स्टेशन पर जा कर सो गई; गायब हो गया 5 साल का बेटा
    Next Article
    वाइन शॉप से कैश और शराब की बोतलें चोरी:प्रयागराज में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे, CCTV में कैद हुए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment