Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शाहजहांपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने आरोप नहीं लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दिल्ली से लौटे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 36 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिनेश पांच दिन पहले दिल्ली से अपने ससुराल में होने वाली एक कथा में शामिल होने के लिए घर लौटे थे। बीती रात उन्होंने घर के बरामदे में अंगौछे से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। दिनेश थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बीघापुर सिटौली के रहने वाले थे। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे और अपनी पत्नी सुनीता तथा दो बच्चों का पालन-पोषण करते थे। पुलिस को मौके से शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दिनेश ने शराब पीने के बाद यह कदम उठाया होगा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि उन्हें आत्महत्या का कारण नहीं पता है। उन्होंने यह भी कहा कि दिनेश किसी तरह से परेशान नहीं थे और न ही उनका किसी से कोई विवाद था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 588 रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल में शामिल:पासिंग आउट परेड में डीआईजी ने ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया
    Next Article
    मनकापुर सीट पर विधायक रमापति शास्त्री को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुशीला गौतम, बसपा से राकेश कुमार विमल; कांग्रेस से हनुमान प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment