Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 588 रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल में शामिल:पासिंग आउट परेड में डीआईजी ने ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को 588 प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, कलानिधि नैथानी रहे। समारोह के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया और उसका निरीक्षण किया। इसके बाद रिक्रूट आरक्षियों ने मार्च पास्ट और विभिन्न प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। मनीष कुन्तल को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से नवाजा गया। रामेश्वर सिंह को प्रथम परेड कमाण्डर, दिव्यांक शर्मा को द्वितीय और उदित कुमार को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। अन्य कई रिक्रूट्स को भी उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कलानिधि नैथानी ने नव नियुक्त आरक्षियों को निष्ठा, ईमानदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने सभी आरक्षियों को भारतीय संविधान और कानून का पालन करने के साथ-साथ आमजन की सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस समारोह के साथ ही 588 रिक्रूट आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस बल में शामिल हो गए हैं और अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट, VIDEO:दोनों हाथ छोड़कर, पैर उठाकर आड़ी-तिरछी बाइक चलाता दिखा
    Next Article
    दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शाहजहांपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने आरोप नहीं लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment