Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट की आशंका

    4 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई। कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं। इसलिए उनकी पहचान DNA जांच से की जाएगी। पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें ली हैं। संजय गोयल के अनुसार, घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण बताया जा रहा है, हालांकि कुछ स्थानीय लोग AC में धमाके को भी कारण बता रहे हैं। घटनास्थल की 5 तस्वीरें… अलग-अलग मंजिलों से 9 शव बरामद किए गए शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी। लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए।पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव सीढ़ियों से मिले, जो लॉक था। डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 अप्रैल: गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 7 फ्लोर जले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 29 अप्रैल की सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार में आग, 6 जिंदा जले राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 29 अप्रैल को ही एक आर्टिगा कार आग का गोला बन गई। चलती कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए थे। आग इतनी भयानक भी कि 5 लोगों को हडिड्यां तक पिघल गईं। मृतकों में मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग थे। सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। --------------------------- आग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आपका भी AC फट सकता है, बचें कैसे:समझिए गर्मियों में AC फटने की 5 बड़ी वजहें गाजियाबाद के एक हाईराइज टावर में 29 अप्रैल को आग लग गई। देखते ही देखते 7 मंजिलों में आग फैल गई। आग लगने का कारण एक फ्लैट में AC ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। इससे पहले 28 अप्रैल को नोएडा में भी एक घर में AC का मेन स्विच ऑफ नहीं था, जिससे ब्लास्ट हो गया। आखिर गर्मी बढ़ने से AC ब्लास्ट क्यों होने लगते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है; जानिए भास्कर एक्सप्लेनर में। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब कहां हैं सैराट की अर्ची? डेब्यू फिल्म ने दिलाया फेम, 10 साल बाद फिर चर्चा में एक्ट्रेस, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैन
    Next Article
    फालता सीट पर TMC का भाजपा को चैलेंज:अभिषेक बनर्जी बोले- गुजराती गैंग को दस जन्म भी कम पड़ेंगे; यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment