Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूल्हे के भाई को गाड़ी से खींचकर पीटा, VIDEO:अमरोहा में फोटो खींचने को लेकर विवाद बढ़ा, आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दूल्हे के भाई को उसकी कार से खींचकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने दूल्हे के भाई पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला हसनपुर में शादी समारोह के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुआ था। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दूल्हे के भाई मोहम्मद नफीस को उसकी कार से खींचकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारात में शामिल लोगों में दहशत फैल गई। घटना हसनपुर के एक बैंकट हॉल के बाहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ककरौआ निवासी नसीम के साथ मोहम्मद नफीस बारात में शामिल होने आया था। इसी दौरान फोटो खींचने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने नफीस को उसकी कार से जबरन बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर से जमकर पिटाई की। इस दौरान आसपास मौजूद लोग सहमे रहे और कुछ ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित मोहम्मद नफीस ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र पूर्णिमा पर बदायूं के गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, मेले की तरह दिखा गंगाघाटों का माहौल
    Next Article
    यूपी बोर्ड मूल्यांकन में जलपान बजट में हेराफेरी:डीएम के निर्देश पर मुख्य कोषाधिकारी और टीम करेगी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment