Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीक्षांत परेड में पुलिस आयुक्त ने जवानों की सलामी ली:बोले-पुलिस 10 से 5 की नौकरी नहीं,विश्वास-पराक्रम-त्याग का प्रतीक है,सोशल मीडिया पर रील बनाई तो जाएगी नौकरी

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को सुबह 8 बजे पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 577 आरक्षियों ने सफल परीक्षण प्राप्त कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद आगरा पुलिस आयुक्त ने सलामी ली। जहां पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने कहा- आज उन परिवारों के लिए गौरव का क्षण है जिनके जिगर के टुकड़े इस ऐतिहासिक परेड में शामिल हुए हैं। कहा गया कि पूरे देश में सबसे ज्यादा साइंटिफिक ट्रेनिंग देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 9 महीने की कुशल ट्रेनिंग का जिक्र करते हुए बताया गया कि साइंटिफिक पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ आज नहीं, बल्कि 2047 में आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक की पुलिसिंग के लिए तैयार करना है। 70 साल पहले डकैती, 90 के दशक में अपहरण और अब साइबर क्राइम पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। यह जवानों के लिए नए सब्जेक्ट के रूप में आया है। साफ कहा गया कि पुलिसिंग सिर्फ पेन-पेंसिल या परेड का नाम नहीं है। पुलिस को विश्वास, साहस, सौहार्द, पराक्रम और त्याग का प्रतीक बताया गया। पुलिस 10 से 5 की नौकरी नहीं है। होली-दिवाली-दशहरा की छुट्टियां पुलिस के लिए बंद होती हैं, यह बात मन में रखें। परिजनों से भी अपील की गई। बताया गया कि यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी है। पुलिस के लिए किसी भी तरह की रील बनाना विभागीय परंपरा के खिलाफ है। ऐसा करने पर कार्रवाई होगी, नौकरी भी टर्मिनेट हो सकती है। थाने पर जाकर सोशल मीडिया पॉलिसी समझ लें। फेसबुक या अन्य साइट पर विभागीय मर्यादा के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें। राज्य सत्ता के बारे में नेगेटिव न लिखें। अंत में कहा गया कि यूपी पुलिस आज देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस है। नए जवानों का स्वागत है। उम्मीद है कि ये अपने कार्यों से उत्तर प्रदेश में नया कीर्तिमान बनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होम ग्राउंड पर पहली जीत की तलाश में उतरेगी LSG:इकाना में आज कोलकाता से भिड़ंत; 3 मैच में 3 बार बदली पिच, छिड़ी बहस
    Next Article
    Mann Ki Baat LIVE: 'भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा बहुत जरूरी', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment