Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकानदार बच्ची से करता था छेड़छाड़:सोनभद्र में 1KM तक पीटते हुए थाने ले गए परिजन, गुड टच-बैड टच समझाते हुए रोने लगी थी मासूम

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित वार्डवासियों ने आरोपी को उसकी दुकान से पकड़कर पीटा और करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए अनपरा थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अनपरा नगर के वार्ड-14 मालवीय नगर चाणकपुरी आवासीय परिसर की है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद फैज अली (44) अनपरा बाजार के नुरिया मोहल्ला का निवासी है। वह क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल रिपेयर की दुकान चलाता था और घरों में बिजली व पंखा मरम्मत का काम करता था। आरोप है कि उसने इलाके के एक घर में काम के दौरान 9 साल की बच्ची के साथ कई बार गलत हरकतें कीं। बच्ची डर के कारण अब तक चुप थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्यूशन पढ़ाने आई शिक्षिका जब उसको "गुड टच-बैड टच" के बारे में समझा रही थीं। इसी दौरान बच्ची रोने लगी और उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। यह सुनते ही परिजन और आसपास की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और आरोपी की दुकान पर पहुंच गईं। पूछताछ के दौरान मामला बढ़ने पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को दुकान से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। भीड़ आरोपी को पीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक अनपरा थाने तक ले गई। इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पीड़िता की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है और इस प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में यमुना में नहाने गए दो किशोर डूबे:गहरे पानी में उतरे फिर डूबते चले गए, गोताखोर तलाश में जुटे
    Next Article
    शहीद दिवस पर भगत सिंह को नमन:मथुरा में प्रतिमा पर माल्यार्पण, युवाओं से आदर्श अपनाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment