Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी मेले को लेकर अयोध्या में ट्रैफिक प्लान:24 से 27 मार्च तक भारी वाहनों का डायवर्जन, इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले को लेकर प्रशासन ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 24 मार्च दोपहर 2 बजे से 27 मार्च रात 12 बजे तक अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि) का डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था मेले को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए लागू की गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजे जाएंगे कई रूट के वाहन सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से, जबकि रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की तरफ से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। बाराबंकी और बस्ती रूट पर भी बदलाव बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर मोड़ा जाएगा। गोरखपुर और आसपास के जिलों के लिए अलग प्लान गोरखपुर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। संत कबीर नगर, बस्ती और आसपास के इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए फुटहिया चौकी, कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर होते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। इसके अलावा खलीलाबाद के मंझरिया तिराहा से कटका, धनघटा और बिल्हरघाट फ्लाईओवर के रास्ते भी डायवर्जन लागू रहेगा। गोण्डा, बलरामपुर और बहराइच रूट भी प्रभावित गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती से आने वाले वाहनों को जरवल रोड तिराहा से वापस भेजते हुए बहराइच की ओर डायवर्ट किया जाएगा। टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग से वाहनों को निकाला जाएगा। कानपुर-लखनऊ रूट के लिए भी बदला रास्ता कानपुर, उन्नाव और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को मोहनलालगंज और गोसाईगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा। आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को मिलेगी छूट प्रशासन के अनुसार यह डायवर्जन केवल भारी वाहनों पर लागू रहेगा। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है। प्रशासन की अपील प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि रामनवमी मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका से नहीं हुई कोई बातचीत, ईरान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज
    Next Article
    एटा की जैन प्रतिमा को प्रयागराज म्यूजियम में रखें:हाईकोर्ट ने कहा- विशेषज्ञ समिति गठित करें, सेंट्रल म्यूजियम में सुरक्षित रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment