Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद दिवस पर भगत सिंह को नमन:मथुरा में प्रतिमा पर माल्यार्पण, युवाओं से आदर्श अपनाने की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा में शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार शाम करीब 6 बजे विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। डैम्पीयर नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने लाहौर जेल में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि इन क्रांतिकारियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया। वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानदार बच्ची से करता था छेड़छाड़:सोनभद्र में 1KM तक पीटते हुए थाने ले गए परिजन, गुड टच-बैड टच समझाते हुए रोने लगी थी मासूम
    Next Article
    8 आदिवासी बेटियों की सामूहिक शादी टली:आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी टाला गया, ग्राम प्रधान ने डीएम से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment