Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं आई बारात:300 बारातियों का खाना बर्बाद, 2 लाख के बाद ₹50 हजार की और डिमांड

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए इंतजार करती रही, जबकि 300 बारातियों के लिए तैयार किया गया खाना बर्बाद हो गया। यह घटना हज़रतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवाड़ा गांव में हुई। गांव निवासी सतीश ने अपनी बेटी पम्मी की शादी सेवापुर उर्फ पदरासपुर निवासी विनीत कुमार से तय की थी। बारात 27 अप्रैल की रात 11 बजे आनी थी। लेकिन, आधी रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने तुरंत 50,000 रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने शादी की तैयारी में खेत में एक बड़ा टेंट लगवाया था और 300 लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया था। दूल्हे के इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच मध्यरात्रि से लेकर अगले दिन मंगलवार शाम 8 बजे तक बातचीत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और शादी टूट गई। दुल्हन के पिता सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले ही दहेज में 2,00,000 रुपये नकद दिए थे। उन्होंने यह भी बताया कि दूल्हा पक्ष इस बात से भी नाराज था कि उन्होंने एक रिश्तेदार की मौत के अंतिम संस्कार में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी। सतीश कुमार के अनुसार, उनके द्वारा बनवाया गया खाना और लगाया गया टेंट सब बेकार हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना असमोली क्षेत्र के गांव मालपुर उर्फ मल्लापुर निवासी धर्मपाल सिंह प्रजापति (48 वर्षीय) पुत्र चुन्नी सिंह की मौत हुई थी। मृतक दुल्हन पक्ष का बहुत करीबी था, उसकी मौत होने से दुल्हन पक्ष में शौक था और गमगीन माहौल में शादी की तैयारी की गई। मंगलवार की सुबह 10 बजे दुल्हन पक्ष में 300 बारातियों के लिए बनवाया खाना हाईवे किनारे गड्ढे में फेंक दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में कार की टक्कर से महिला की मौत:टहलते समय नहर में गिरकर डूबने से गई जान, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
    Next Article
    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू:आजमगढ़ विश्वविद्यालय में मान्यता के नाम पर वसूली, 3 लाख की डील हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment