Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाटर पार्क में नहाते समय युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत:नोएडा में परिवार के साथ घूमने आया था, CCTV खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा सेक्टर-38ए वाटर पार्क में नहाते समय एक युवक की तबीयत खराब हो गई। मंगलवार दोपहर उसे एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से देर रात तक कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को पटेल न्यू टाउन ग्रेटर नोएडा के रहने वाले द्रोण शर्मा (21) अपने परिवार के साथ सेक्टर-38ए वाटर पार्क आए हुए थे। द्रोण और परिवार के लोग वाटर पार्क में नहा रहे थे। पूल में नहाते वक्त द्रोण की तबीयत खराब हो गई। वह पूल से बाहर निकलकर बैठ गया। इसके बाद घर के लोगों ने पूछा कि पूल से बाहर क्यों निकल गए तब उन्होंने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल इसके बाद तुरंत ही वाटर पार्क के स्टाफ को बताया गया और स्टाफ व परिवार के लोग एंबुलेंस से द्रोण को लेकर विनायक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि वाटर पार्क में नहाने के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। पूल में डूबने से मौत नहीं हुई है, जिस वक्त यह घटना हुई। उस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। पुलिस वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। इस घटना को लेकर पुलिस मृतक के परिजनों व मौजूद वाटर पार्क के स्टाफ से बातचीत कर रही है। पहले भी हुई है घटना सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में पहले भी इस तरह की घटना हुई है। अप्रैल 2024 में वाटर पार्क में नहाने आए दिल्ली निवासी धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी। धनंजय चार दोस्तों के साथ दिल्ली से नहाने के लिए वाटर पार्क आए थे। वाटर पार्क में धनंजय की तबीयत खराब हो गई थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसमें वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आबूलेन पर जूस कॉर्नर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:खम्भे से निकली चिंगारी दुकान तक पहुंची, दमकल की गाड़ी काबू पाने में जुटी
    Next Article
    एसपी ने बिहार बार्डर पकहां घाट चौकी का किया निरीक्षण:तस्करी रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment