Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलडीए करेगा आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार,:अब आसान होगी नक्शा पास कराने की प्रक्रिया, बिचौलियों पर लगेगी रोक

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में भवन निर्माण के लिए मानचित्र पास कराने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी होने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करने का फैसला किया है। इसके लिए एलडीए ने विज्ञापन जारी कर दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, अब लोगों को निजी स्तर पर आर्किटेक्ट तलाशने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्राधिकरण द्वारा अधिकृत और प्रमाणित आर्किटेक्ट्स की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया तेज और भरोसेमंद बनेगी। तकनीकी खामियों और देरी पर लगेगी रोक अब तक कई मामलों में आर्किटेक्ट्स के अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा मानचित्र जमा किए जाते थे, जिनमें तकनीकी त्रुटियां मिलने पर आवेदन निरस्त हो जाते थे। इससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और मानचित्र पास होने में देरी होती थी। एलडीए का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल जिम्मेदार और अधिकृत आर्किटेक्ट्स ही प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे आवेदन की गुणवत्ता सुधरेगी और अनावश्यक देरी कम होगी। बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म एलडीए का दावा है कि नई व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म होगी। लोगों को सीधे अधिकृत आर्किटेक्ट्स की सेवाएं मिलेंगी, जिससे अतिरिक्त वसूली और धोखाधड़ी की आशंका भी कम होगी। मुख्य नगर नियोजक के.के. गौतम ने बताया कि केवल काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत आर्किटेक्ट ही आवेदन कर सकेंगे। चयनित आर्किटेक्ट्स को उपलब्धता के आधार पर एलडीए कार्यालय में वर्क स्पेस भी दिया जाएगा। 75 रुपये प्रति वर्गमीटर तय हुई फीस एलडीए ने आर्किटेक्ट्स के लिए 75 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से फीस तय की है। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले आर्किटेक्ट्स को 50 हजार रुपये तक का तिमाही इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के IPS अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज:आरोप- मारपीट और छेड़खानी की; महुआ ने डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया
    Next Article
    कानपुर दक्षिण में BJP की जन आक्रोश पदयात्रा:महिलाओं कार्यकर्ताओं का विपक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, अखिलेश और राहुल का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment