Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या के पीड़ित परिवार को धमकी दी:आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, डीएम से मांगी सुरक्षा

    10 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में दहेज हत्या का एक मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की संदिग्ध मौत के बाद आरोपी पक्ष उन पर मुकदमा वापस लेने और सुलह करने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में पीड़ित पिता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भरथौल निवासी सुशील कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी लगभग 20 वर्षीय बेटी साधना की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 तोले सोने की चेन और 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। पिता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर 18-19 अप्रैल 2026 की रात बेटी को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी की ससुराल उनके घर से महज 500 मीटर दूर है, इसके बावजूद न तो घटना की कोई सूचना दी गई और न ही किसी अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में अपराध संख्या 60/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज है। सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे आरोपी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडों और अवैध असलहों के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पूरे परिवार को मारने के लिए दौड़े, जिससे सभी लोग घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर जान बचाने को मजबूर हुए। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के समझाने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते यह धमकी दी कि यदि मुकदमे में पैरवी या गवाही की गई तो परिवार का कोई भी सदस्य जिंदा नहीं बचेगा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर रही है। ऐसे में उन्होंने जिलाधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में धरना:विश्वकर्मा महासभा ने कलेक्ट्रेट पर DM को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    औरैया में खेतों में लगी आग:10 बीघा पराली जलकर राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment