Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या के आरोप में पति, सास समेत तीन गिरफ्तार:पिता ने लगाया था प्रताड़ना का आरोप, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के माधवपुर में 22 मार्च 2026 को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति, सास और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है, पिता पवन कुमार, जो बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा निवासी हैं। ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि 22 मार्च 2026 को इसी प्रताड़ना के कारण सीमा क़ी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पिता की तहरीर के आधार पर सिरसिया थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को उनके माधवपुर स्थित निवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतका के पति तुलसीराम (पुत्र जानकी प्रसाद), जानकी प्रसाद की पत्नी (सास) और बेचनलाल की पत्नी (एक अन्य परिजन) शामिल हैं। ये सभी माधवपुर, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं। मृतका के पिता ने बताया कि पिछले लगभग दो वर्षों से दहेज में नकदी और एक अपाची बाइक की मांग की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के समय उन्होंने बाइक दी थी, लेकिन छह महीने पहले दामाद ने वह बाइक उनके घर वापस लाकर खड़ी कर दी थी। पिता ने यह भी बताया कि उनके बेटे की शादी तय थी, और उन्होंने दामाद से कहा था कि बेटे की शादी के बाद अपाची बाइक दे दी जाएगी, क्योंकि फिलहाल उनके पास व्यवस्था नहीं थी। इसी बात को लेकर विवाद और प्रताड़ना बढ़ गई थी। सीमा देवी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवबंद के मदरसे में कब्जे की साजिश का आरोप:फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर से बनाई नई कमेटी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    Middle East में छिड़े युद्ध के 28 दिन, आज भी ईरान-इजरायल में धमाके, तस्वीर में देखें कितने लोगों की हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment