Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुबई टूर का झांसा देकर 80 करोड़ की ठगी:देशभर के 50 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, कानपुर के 30 लोग शामिल

    7 hours ago

    2

    0

    दुबई की सैर कराकर ठगों ने कंपनी में निवेश के नाम पर बेहतर रिटर्न और लुभावने ऑफर कर लालच दिया और देश भर के 50 से ज्यादा लोगों से 80 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। कानपुर के 30 से ज्यादा लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। इनमें से एक पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने ने कंपनी मालिक पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी बबलू मंडल और उसकी पंत्नी सर्वमनी मंडल पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रायपुरवा निवासी युवक ने दर्ज कराई FIR रायपुरवा निवासी शैलेंद्र कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक दो वर्ष पहले उनके मित्र नीतिश कुमार और अमित श्रीवास्तव ने इनवेस्टमेंट कंपनी के बारे में बताया। कहा, कंपनी फोरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग करती है और पांच से छह प्रतिशत मासिक का रिटर्न देती है। उन्हें बताया गया कि कंपनी के अधिकारी शहर में मीटिंग करेंगे। मई 2024 में गोविंद नगर के होटल दीप में मीटिंग हुई। जिसमें कोलकाता से आए शांता कुमार दास और विधायक चक्रवर्ती ने बताया कि कंपनी का नेटवर्क देश के कई शहरों में है। इसके साथ ही निवेश संबंधी आकर्षक प्लान की जानकारी दी। शैलेंद्र के मुताबिक उन्हें बताया गया कि कंपनी का ब्रांच ऑफिस कोलकाता के सॉल्ट लेक जबकि मुख्य कार्यालय दुबई में है। कंपनी के मालिक बबलू मंडल उर्फ राजन हैं। पूरा कारोबार उनकी पत्नी सर्वमनी मंडल देखती हैं। दोनों ने मिलकर अरबों रुपये की कंपनी खड़ी की है। मीटिंग के बाद कई लोगों ने निवेश किया जिस पर उन्हें हर महीने बड़ा मुनाफा मिला। शैलैंद्र ने निवेश किए 20 लाख रुपए शैलेंद्र के मुताबिक 15 फरवरी 2025 को कंपनी की पांचवी वर्षगांठ पर टिकट और वीजा देकर दुबई बुलाया गया। शैलेंद्र के मुताबिक कानपुर के साथ यूपी के अन्य शहरों और प्रदेशों से कई लोग दुबई पहुंचे थे। एमटीईई-9 के नाम से नया प्लान लांच किया गया। इसमें निवेश के लिए वेबसाइट और पोर्टल की जानकारी भी दी गई। उस टूर और वहां की चकाचौंध देखकर निवेशकों ने प्लान में रकम लगा दी। शैलेंद्र ने भी 20 लाख रुपये का निवेश किया। कुछ दिनों बाद बबलू मंडल और पत्नी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद कोलकाता स्थित कार्यालय पहुंचे। शांता कुमार दास और विधायक चक्रवर्ती से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि कंपनी का कार्यालय दुबई में शिफ्ट हो गया है। आरोपियों ने कोलकाता समेत कई शहरों के लोगों से करोड़ों रुपये ठगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज:औद्योगिक-रिहायशी इलाकों में गैस सप्लाई होगी, डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन
    Next Article
    रामनवमी और रविवार को मूल्यांकन नहीं होगा:वाराणसी में 2.39 लाख कॉपियां बाकी, टाइमलाइन में सिर्फ तीन दिन बाकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment