Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज:औद्योगिक-रिहायशी इलाकों में गैस सप्लाई होगी, डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन

    5 hours ago

    2

    0

    औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति का गठन किया गया है, जिसकी जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक सदस्य सचिव और जिला पूर्ति अधिकारी संयोजक होंगे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी और पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारी, गेल और आईजीएल गैस कंपनियों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय उद्यमियों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह के अनुसार, समन्वय समिति की बैठक में गैस कंपनियों के सामने आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही उद्यमियों के माध्यम से यह भी चिन्हित किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द शहर के अधिक से अधिक हिस्सों में पीएनजी की सुविधा पहुंचाई जाए, जिससे उद्योगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके और आम नागरिकों को भी राहत मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी ने IT पार्क का लोकार्पण किया:2000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, GIDA क्षेत्र में निर्माण हुआ है
    Next Article
    दुबई टूर का झांसा देकर 80 करोड़ की ठगी:देशभर के 50 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, कानपुर के 30 लोग शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment