Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी और रविवार को मूल्यांकन नहीं होगा:वाराणसी में 2.39 लाख कॉपियां बाकी, टाइमलाइन में सिर्फ तीन दिन बाकी

    9 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। वाराणसी के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांची जा रही हैं, लेकिन रामनवमी की छुट्टी के कारण 26 और 27 मार्च को मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन पूरा करने के लिए 1 अप्रैल तक का समय तय किया है, मगर मौजूदा स्थिति में यह लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। अब तक हाईस्कूल की 53 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की करीब 70 प्रतिशत कॉपियां ही जांची जा सकी हैं। 26 और 27 मार्च को रामनवमी अवकाश रहेगा। इसके बाद 28 मार्च को मूल्यांकन कार्य होगा, जबकि 29 मार्च को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। ऐसे में 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल यानी सिर्फ तीन दिन ही शेष बचते हैं। इतने कम समय में सभी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होना संभव नहीं माना जा रहा है। 2.39 लाख कॉपियां अभी शेष डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, 25 मार्च तक हाईस्कूल की 1,91,660 और इंटरमीडिएट की 1,78,150 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। अभी कुल 2,39,306 कॉपियां शेष हैं, जिनका मूल्यांकन किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन में यह कार्य पूरा होना संभव नहीं है और वाराणसी में एक-दो दिन अतिरिक्त लग सकते हैं। बुधवार देर शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने वाराणसी समेत प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि 26 और 27 मार्च को किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियां नहीं जांची जाएंगी। परीक्षकों की कमी भी बनी चुनौती मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की कमी भी सामने आ रही है। जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से कई बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। 25 मार्च को चारों केंद्रों पर 2,921 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन केवल 2,444 परीक्षक ही कॉपियां जांचने पहुंचे। इससे मूल्यांकन कार्य की गति प्रभावित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई टूर का झांसा देकर 80 करोड़ की ठगी:देशभर के 50 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, कानपुर के 30 लोग शामिल
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि के 8वें दिन मंगलागौरी का दर्शन:पुजारी बोले- दर्शन करने से दूर होती है बाधाएं, मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment