Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए के हमले में बच्चा घायल, हालत गंभीर:मुरादाबाद के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती, डीएफओ ने जाना हाल

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल पांच वर्षीय लव्यांश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई थी, जब लव्यांश अपने परिजनों के साथ खेत पर था। कांठ के गांव सलेमपुर के मझरा फजलाबाद निवासी राजीव कुमार बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी ललिता और अन्य परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की गहाई कर रहे थे। उनका पांच साल का बेटा लव्यांश पास में ही खेल रहा था। तभी गन्ने के खेत से अचानक एक तेंदुआ निकला और उसने लव्यांश पर हमला कर दिया। तेंदुआ उसे खींचकर ले जा रहा था, लेकिन राजीव और उनकी पत्नी ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर अपने बेटे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। परिजनों ने घायल लव्यांश को तुरंत मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी उसकी हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आईसीयू वार्ड में रखा है। डीएफओ वन अविनाश पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चे का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 40 लाउडस्पीकर उतारे गए:239 धार्मिक स्थल चेक किए गए, पुलिस की अपील- मानक से अधिक न लगाएं
    Next Article
    घर में कूदकर 30kg चांदी लूट ले गए बदमाश:आगरा में पीड़ित को बंधक बना कर पीटा, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment