Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, सात कारतूस, नकदी और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। यह मामला 3 अप्रैल 2026 को ग्राम बरगवा निवासी ओमकार (45) की सूचना पर दर्ज किया गया था। ओमकार ने बताया था कि किच्छा नदी के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गौवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए थे। इस सूचना के आधार पर थाना शीशगढ़ में धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 84/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 5 बजे थाना प्रभारी शीशगढ़ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पनवड़िया पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धोराटांडा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र बाबू और दानिश कुरैशी पुत्र यासीन कुरैशी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर), सात कारतूस (.315 बोर), 2810 रुपये नकद और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी आरिफ, जो किच्छा का निवासी बताया जा रहा है, घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 6 दुकानों में भीषण आग लगी:एक घंटे तक 20 फीट तक उठती रही लपटे, दुकानदार बोले- 20 लाख का नुकसान
    Next Article
    चित्रकूट DM-SP ने PMJJBY लाभार्थी को सौंपा चेक:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिली 2 लाख की सहायता राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment