Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी:बर्थडे के एक दिन बाद केक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक

    1 day ago

    2

    0

    अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।" बता दें कि पिछले साल भी तृषा ने विजय के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। गौरतलब है कि विजय के तलाक की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ा। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। वहीं, 4 मई को तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट के दिन तृषा विजय के घर भी पहुंची थीं। विजय और तृषा ने 'गिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण पहली बार उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं। हालांकि, 2008 में रिलीज हुई 'कुरुवी' के बाद दोनों 15 साल तक किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए। 2023 में दोनों 15 साल बाद फिल्म 'लियो' में साथ नजर आए थे। तृषा की फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही तृषा हाल ही में आरजे बालाजी निर्देशित फिल्म 'करुप्पु' में सूर्या के साथ नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं, विजय राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं है। फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन और कानूनी विवाद के चलते इसे टाल दिया गया। ……………… ये खबर भी पढ़ें… विजय का नाम सुन शरमाईं तृषा कृष्णन:फैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट चेन्नई में शुक्रवार को थिएटर से बाहर निकलते समय एक फैन ने तृषा कृष्णन से विजय का जिक्र किया तो एक्ट्रेस ब्लश कर गईं। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले
    Next Article
    'लॉक अप 2' शुरू होने से पहले रितेश हुए अनकम्फर्टेबल:सवाल पूछा गया- सलमान को 'लॉक अप' का एक्सपीरियंस है, उन्हें शो में लाएंगे?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment