Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tarn Taran में AAP महिला सरपंच और उनके पति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    3 hours from now

    1

    0

    पंजाब के तरनतारन जिले के डालेके गांव में सड़क के एक चौराहे के पास कुछ हमलावरों ने आम आदमी पार्टी (आप) की एक सरपंच और उनके पति पर गोलीबारी की। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई, जब हमलावरों ने आप सरपंच मनजीत कौर के पति सुखबीर सिंह को रास्ते में रोक लिया। कौर ने बताया कि वह सिंह की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं, तभी हमलावरों ने कथित तौर पर चार गोलियां चलाईं। तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि कोई भी गोली सिंह को नहीं लगी।हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पीड़ित और उसके परिवार के साथ निजी विवाद भी था और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के विभिन्न स्थानों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बारे में बात करते हुए आप सरपंच ने आरोप लगाया कि उनके पति द्वारा तरनतारन इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का विरोध किए जाने के कारण उन पर हमला किया गया।उन्होंने दावा किया कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों ने उनकी आवाज दबाने के लिए उनके पति को निशाना बनाया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग तेजी से नशा माफिया के निशाने पर आ रहे हैं। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, बलतेज पन्नू और कुलदीप धालीवाल को संवाददाता सम्मेलन कर आप सरपंच मनजीत कौर को जवाब देना चाहिए कि उनके पति का क्या अपराध था। उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब में नशे के खिलाफ बोलना जानलेवा होता जा रहा है।भाजपा नेता ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मानसा में हुई हत्या का भी जिक्र किया। झोटा को 13 अक्टूबर को एक व्यस्त बाजार में उनकी मेडिकल दुकान के भीतर दुकान के मालिक ने गोली मार दी थी। वह नशे के दुरुपयोग और दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते थे।तरनतारन में छह अक्टूबर को सत्तारूढ़ आप से जुड़े गांव टूट के सरपंच अश्वनी देवगन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, अमृतसर जिले के चिट्टे कलां गांव में 27 अक्टूबर को गुरुद्वारे से माथा टेककर बाहर निकल रहे आप सरपंच परमजीत कौर के बेटे तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसे पुरानी रंजिश का मामला बताया था।इसके अलावा, लुधियाना के लाढोवाल इलाके में पिछले महीने मन्नेवाल गांव के 55 वर्षीय पूर्व सरपंच नवजीत सिंह नीतू की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जुलाई में होशियारपुर जिले में गांव के सरपंच सतपाल उर्फ मिंटू की कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला कर और कई बार कार से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। विपक्षी दल राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित बिगड़ती स्थिति को लेकर लगातार आप सरकार को निशाना बनाते रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nagpur में बोले CP Radhakrishnan: महिला सशक्तीकरण सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी
    Next Article
    Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment