Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसपोर्टर संदिग्ध मौत के मामले में कथित पत्रकार की तलाश:पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए जुटी, 16 दिन से है फरार

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा में ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को फरार आरोपी रवि यादव की तलाश है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी है। पुलिस का मानना है कि रवि यादव की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 4 अप्रैल को शाहगंज के मेवाती नगला निवासी असगर अली अपने गोदाम से ट्रक में माल लोड कर जयपुर जा रहे थे। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाजा के पास सत्यापित दस्तावेज होने के बावजूद GST अधिकारी रेशु त्रिपाठी ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और जयपुर हाउस स्थित कार्यालय भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रात में पिता ने घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। तड़के सुबह 5:45 बजे राहगीर ने उन्हें मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में लहूलुहान अवस्था में देखा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। CCTV में घटना कैद जांच में सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दिख रहा है कि 4 अप्रैल की रात लगभग 3 बजे असगर अली सड़क किनारे चल रहे थे। तभी पीछे से एक कार आती है और उन्हें टक्कर मारकर सड़क पर गिरा देती है। परिवार ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप मृतक के बेटे अब्दुल का आरोप है कि यह साजिश GST अधिकारियों नवेदिता सिंह और उनके पति अजय यादव के दबाव में की गई। पहले 6 महीने पहले अधिकारी ने असगर अली की गाड़ी कागज पूरे होने के बावजूद पकड़ी थी और फर्जी वसूली का मामला दर्ज कराया। इसके बाद से लगातार धमकियां मिल रही थीं। अब्दुल ने बताया कि अधिकारी अपने गुर्गों दिनेश सोलंकी और कथित पत्रकारों कामरान वारसी व रवि यादव के जरिए पिता को धमका रहे थे। आरोप है कि अज्ञात वाहन से जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या की गई। कथित पत्रकारों पर भी आरोप एफआईआर में कथित पत्रकारों कामरान वारसी और रवि यादव का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की मौत के बाद से ही कथित पत्रकार रवि यादव फरार है। ऐसे में शक की सुई उसकी ओर घूम रही है। पुलिस की टीमें रवि यादव की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। उससे पूछताछ के बाद ही संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ सकती है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि पुलिस की टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले की हकीकत सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहाने गए दो मेडिकल छात्रों की डूबने से मौत:सिद्धार्थनगर के बुढ़ी राप्ती नदी में हादसा, एक-दूसरे को बचाने में गई जान; दो साथी किनारे से लगाते रहे गुहार
    Next Article
    फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष द्विवेदी का तबादला:डॉ. अंकुर लाठर जिलाधिकारी नियुक्त, खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर थी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment