Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहाने गए दो मेडिकल छात्रों की डूबने से मौत:सिद्धार्थनगर के बुढ़ी राप्ती नदी में हादसा, एक-दूसरे को बचाने में गई जान; दो साथी किनारे से लगाते रहे गुहार

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में बुढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे को योग माया मंदिर के पास हुआ, जहां चार छात्र नदी में उतरे थे। मृतकों की पहचान सचिन और सत्यम के रूप में हुई है। नहाने उतरे थे चार छात्र, दो गहरे पानी में फंसे जानकारी के अनुसार, चारों छात्र अपनी कार से बंधे तक पहुंचे और वहां से नदी किनारे नहाने गए। नहाने के दौरान सचिन और सत्यम अचानक गहरे पानी में चले गए। बताया जा रहा है कि नदी के उस हिस्से में मोड़ होने के कारण पानी काफी गहरा है, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। दोस्त को बचाने गया, खुद भी डूबा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सत्यम को डूबता देख सचिन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। कुछ ही पलों में दोनों पानी में समा गए। किनारे से चीखते रहे साथी, नहीं मिल सकी मदद दोनों के साथ मौजूद विनीत और नितेश किनारे से मदद के लिए चिल्लाते रहे। शोर सुनकर पास के चरवाहे भी पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों छात्र नजरों से ओझल हो चुके थे। गोताखोरों ने निकाले शव, डॉक्टरों ने दी CPR सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद मौके पर प्रशासनिक टीम भी पहुंची। तहसील स्तर से विजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे। छात्रों की मौत की खबर से मेडिकल कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के संबंध में कोतवाली जोगिया उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि चार छात्र नदी में नहाने आए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर तत्काल गोताखोरों को बुलाया गया और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 7 जिलों के 1100 बटुकों का यज्ञोपवीत, VIDEO:अक्षय तृतीया पर सनातन धर्म को मजबूत करने का लिया संकल्प
    Next Article
    ट्रांसपोर्टर संदिग्ध मौत के मामले में कथित पत्रकार की तलाश:पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए जुटी, 16 दिन से है फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment