Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे ट्रांसजेंडर, बिल वापस लेने के नारे लगाए

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में बुधवार को सतरंगी फाउंडेशन के बैनर तले ट्रांसजेंडर समुदाय के दर्जनों सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 'ट्रांसजेंडर बिल 2026 वापस लो' के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें प्रस्तावित ट्रांसजेंडर बिल 2026 के कई प्रावधानों पर गंभीर आपत्ति है। उनका कहना है कि वर्ष 2019 में लागू कानून के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को स्वयं घोषणा (Self Declaration) के आधार पर पहचान पत्र प्राप्त करने का अधिकार मिला था। यह व्यवस्था उनकी गरिमा, निजता और आत्म-पहचान के अनुरूप थी। समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नए प्रस्तावित बिल 2026 में स्वयं घोषणा की इस व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है। इसके बजाय, पहचान के लिए चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) अनिवार्य किया जा रहा है, जिसे वे अपने सम्मान और निजी अधिकारों का उल्लंघन मानते हैं। इस बदलाव से ट्रांसजेंडर समाज में व्यापक असंतोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि ट्रांसजेंडर बिल 2026 की पुनः समीक्षा की जाए। उन्होंने 2019 की स्वयं घोषणा आधारित पहचान प्रणाली को फिर से लागू करने की अपील की। इस प्रदर्शन में सतरंगी फाउंडेशन मऊ के सदस्य और अन्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, सभी प्रवेश मार्ग को बंद; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
    Next Article
    सीतापुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला:मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार; मजदूर लेने जा रहा था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment