Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, सभी प्रवेश मार्ग को बंद; सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार को एक अज्ञात कॉलर ने फोन पर अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को कराया। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कचहरी के हर हिस्से की गहन तलाशी ली। संभावित खतरे को देखते हुए मुख्य गेट सहित सभी प्रवेश मार्गों को बंद कर दिया गया। आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। कामकाज पूरी तरह ठप पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह धमकी एक फोन कॉल के जरिए दी गई थी। किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाए गए। परिसर के अंदर मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य सभी लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना के कारण कचहरी का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को काफी परेशानी हुई। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करने की कोशिश पुलिस टीम फिलहाल कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मेरठ कचहरी को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर हो रहा इंटरलॉकिंग कार्य:आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित, हरदोई रेलवे स्टेशन पर परेशान हुए यात्री
    Next Article
    ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे ट्रांसजेंडर, बिल वापस लेने के नारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment