Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांस गंगा सिटी के 11 बिजली घर बंद:100 करोड़ के प्लांट से शहर को 5 MVA से कम बिजली, कटौती से लोग परेसान

    9 hours ago

    2

    0

    उन्नाव जिले में बिजली संकट के बीच ट्रांस गंगा सिटी की बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लगातार बिजली कटौती और आपूर्ति की कमी से परेशान लोगों के बीच हाल ही में ट्रांस गंगा सिटी का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। निरीक्षण के दौरान सिटी में स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र और 33 केवी के 12 नए बिजली घरों की स्थिति का जायजा लिया गया। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 220 केवी बिजली घर की वर्तमान आपूर्ति क्षमता 120 एमवीए है। हालांकि, ट्रांस गंगा सिटी को इसमें से मात्र 5 एमवीए से भी कम बिजली मिल रही है। शेष बिजली बिठूर, लखनऊ और चकलवंशी जैसे अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि ट्रांस गंगा सिटी में बने 33 केवी के 12 बिजली घरों में से केवल एक ही उपकेंद्र चालू हालत में है। यह एकमात्र बिजली घर न केवल सिटी की मौजूदा जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि आसपास के गांवों को भी बिजली आपूर्ति कर रहा है। शेष 11 बिजली घर बंद पड़े हैं, जिससे उनमें लगी करोड़ों रुपये की मशीनरी खराब होने की कगार पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सभी 33 केवी उपकेंद्र चालू कर दिए जाएं, तो पूरे उन्नाव जिले को ट्रांस गंगा सिटी से ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, स्थानीय स्तर पर उन्नाव के जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर समस्या के समाधान के लिए निर्देश जारी कराए गए हैं। साथ ही, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराने की बात कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में हेलीपैड निर्माण अटका:उपयुक्त जगह न मिलने से परियोजना में देरी, चुनावी दौरों को लेकर बनने हैं 6 हेलीपैड
    Next Article
    हाथरस में RSP अध्यक्ष पंकज धवरैया के समर्थन में प्रदर्शन:पुलिस ने रोका, झूठे मुकदमे निरस्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment