Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में RSP अध्यक्ष पंकज धवरैया के समर्थन में प्रदर्शन:पुलिस ने रोका, झूठे मुकदमे निरस्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    10 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया पर दर्ज किए गए मुकदमों को खारिज करने की मांग को लेकर आज विभिन्न संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय तक पहुंचने से रोक दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि ने अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पंकज धवरैया पर दर्ज मुकदमों को निरस्त करने की मांग को लेकर किया गया। पंकज ने पूर्व में यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था, जिसे पुलिस प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर कंचन नगर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। इस धरने के दौरान पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा और कई मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसके बाद पंकज ने धरना स्थल से चुपचाप चले गए थे। तब से वह हाथरस से बाहर ही हैं। पुलिस उन पर कई मुकदमे दर्ज कर चुकी है और हिस्ट्रीशीट भी खोल चुकी है। पुलिस प्रशासन रहा बेहद सतर्क... आज के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर जिले का पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क था। जिले की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और खुफिया तंत्र भी सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। दीपक शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंकज धवरैया पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं और उन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। एसपी ऑफिस में नहीं करने दिया प्रवेश... उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न संगठनों के कई लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया और कुछ को नजरबंद भी कर दिया गया था, जिससे वे प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन स्वीकार कर उन्हें एसपी कार्यालय के बाहर से ही वापस भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांस गंगा सिटी के 11 बिजली घर बंद:100 करोड़ के प्लांट से शहर को 5 MVA से कम बिजली, कटौती से लोग परेसान
    Next Article
    आजमगढ़ के तापमान में भारी गिरावट:बुधवार शाम हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरा तापमान, बिजली आपूर्ति प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment