Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रंप की मुश्किलों का फायदा उठाएंगे जिनपिंग! ताइवान पर होगा चीन का कब्जा, समुंदर में उतर गए 100 युद्धपोत

    10 hours ago

    6

    0

    एक बार फिर से अमेरिका और चीन के बीच टकराव बढ़ गए हैं। कारण स्पष्ट है एनवीडिया जो विवाद चल रहा है उसको लेकर के एक बार चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। दरअसल एनवीडिया को लेकर बढ़ते विवाद के बीच चीन ने अमेरिका को सेमीकंडक्टर के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी है। चीन का कहना है कि इस तरह के प्रतिबंध वैश्विक सप्लाई चेन को बाधित कर सकता है। चीन जो कह रहा है अगर इस पर अमल हो जाता है तो भारी नुकसान अमेरिका को सहना पड़ सकता है। बीजिंग ने चीन पर लगाए जा रहे जासूसी के आरोप से जुड़े कथित संबंधों को भी खारिज किया है। यानी कि जो एनवीडिया वाला विवाद था उस पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है और उसने सीधे-सीधे खारिज कर दिया है इस इन सभी आरोपों को। वहीं अमेरिका ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों के बीच चीन को  एडवांस एआई चिप के निर्यात पर और सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो रही है। एनवीडिया वाले मामले के बाद भारी जो है कि चीन पर आरोप लगे हैं अमेरिका की तरफ से और यही कारण है कि इस मामले को लेकर के अब जो है कि धीरे-धीरे चीन और अमेरिका लड़ना शुरू कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात बीते दिन हुई थी। आने वाले दिनों में भी होने वाली है। दूसरी तरफ यह एनवीडिया का विवाद जो है यह टेंशन दोनों मुल्कों के बीच बढ़ा रहा है। खासतौर पर चीन के ऊपर आरोप लग रहे हैं। जासूसी के शक हमेशा से चीन के ऊपर रहता है।  इसे भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!दूसरी तरफ ताइवान का एंगल आ गया है। जिनपिंग ताइवान को विलय कराना चाहते हैं चीन के अंदर। चीन की सेना समंदर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़ी है। अमेरिका ताइवान को सपोर्ट करता है।  मामला यह है कि अमेरिका से लेकर ताइवान तक चिंता बढ़ चुकी है। इस बात के बाद 100 से ज्यादा चीनी युद्धपोत और कोस्टगार्ड जहाज, तीन सैन्य कमांड की एक साथ सक्रियता और ताइवान के शहरों को निशाना बनाने की मॉक ड्रिल हुई है। अब सवाल यह है कि क्या चीन ताइवान पर कब्जे की तैयारी कर रहा है या फिर अमेरिका को चुनौती देने और ताइवान पर दबाव बनाने की रणनीति यह अपने आप में बड़ा सवाल है। चीन लगातार ताइवान को लेकर के बहुत ही चिंतित है और वो नहीं चाहता है कि अमेरिका का कोई भी उस पर हस्तक्षेप हो। अमेरिका हालांकि कमजोर हो पड़ चुका है क्योंकि जिस तरीके से मिड टर्म चुनाव है मिड टर्म चुनाव के बाद अमेरिका जो है कि अपने मामले को लेकर के बड़ा उलझा हुआ है।  ईरान युद्ध, दूसरा रूस यूक्रेन संघर्ष और घरेलू राजनीति के बीच डोनाल्ड ट्रंप के सामने चीन की चुनौती भी खड़ी है।इसे भी पढ़ें: दिल चाहिए दैट Made in India...चीन पर चढ़ा नया खुमार, भारत से खरीदा ₹80,000 करोड़ का मालचारों तरफ से अमेरिका घिर चुका है और यही कारण है कि ऐसे में सी जिनपिंग एक मौका या फिर फायदा उठाना चाहते हैं इस मामले को लेकर के क्योंकि उनको भी पता हो गया है कि अभी जो वहां के राष्ट्रपति हैं उनकी ताकतें कम हो चुकी हैं। दोनों सदन हार चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप तो विपक्ष और पक्ष जो है वहां पर दोनों की शक्तियां का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनपिंग को एक बड़ा मौका मिला है और यही कारण है कि खुलकर के चेतावनी भी दे रहे हैं।  चीन में पॉलिटिकल सिचुएशन ऐसी है कि अभी चीजें क्लियर नहीं हो पा रही हैं।  12 नवंबर को जिनपिंग ने ताइवान के पूर्ण एकीकरण को इतिहास का अटल लक्ष्य बताया। मतलब उन्होंने कहा कि हम इसको शामिल करके ही रहेंगे। उन्होंने कहा था कि चीन शांतिपूर्ण तरीके से ताइवान का विलय चाहता है। ठीक है लेकिन जिनपिंग के बयान के अगले दिन ये रिपोर्ट आती है कि यहां पर बड़ा एक सैन्य अभ्यास किया जा रहा है और टारगेट ताइवान को कैसे किया जाए? इसके लिए बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में Lawrence Bishnoi गिरोह का सहयोगी गुरुमूर्ति अरेस्ट, UAPA के तहत केस दर्ज
    Next Article
    दिल चाहिए दैट Made in India...चीन पर चढ़ा नया खुमार, भारत से खरीदा ₹80,000 करोड़ का माल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment