Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में Lawrence Bishnoi गिरोह का सहयोगी गुरुमूर्ति अरेस्ट, UAPA के तहत केस दर्ज

    12 hours ago

    4

    0

    केरलम के पलक्कड जिले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार 27 वर्षीय व्यक्ति ने मुंबई में फिल्मी सितारों की तस्वीरें खींचकर उन्हें गिरोह के संदिग्ध सदस्यों के साथ साझा किया था। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी गुरुमूर्ति मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है।उसे त्रिशूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने बृहस्पतिवार रात ओट्टापलम से गिरफ्तार किया। वह वहां स्थानीय थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दूध के एक बूथ पर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, ओट्टापलम आने से पहले वह महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित भरत खंडिवेली वेस्ट इलाके में रह चुका था।पुलिस ने बताया कि केरलम में बिश्नोई गिरोह से कथित रूप से जुड़े कुछ लोगों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को त्रिशूर ईस्ट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह हत्या और वसूली के कई मामलों में शामिल है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। जांच में पता चला कि गुरुमूर्ति कथित तौर पर मुंबई में फोटोग्राफर के रूप में काम करता था।वह फिल्मी सितारों की तस्वीरें खींचने के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन तस्वीरों के साथ ही फिल्मी कलाकारों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी विदेश में मौजूद बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को भेजी जाती थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बदले गिरोह के सदस्य तमिलनाडु के उदुमलपेट में उसकी पत्नी के बैंक खाते में पैसे भेजते थे।शुक्रवार को एक अदालत ने गुरुमूर्ति को पुलिस हिरासत में सौंप दिया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस जांच के सिलसिले में उसे उदुमलपेट ले जाने की योजना बना रही है। जांच के तहत पुलिस उसकी पत्नी के बैंक खाते का ब्योरा भी जुटाने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने बताया कि देशभर में बिश्नोई गिरोह द्वारा की गई हत्या, हत्या के प्रयास और वसूली की कोशिशों समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में गुरुमूर्ति की कथित संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे विस्तार से पूछताछ और सबूत जुटाना जरूरी है। इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने या उन्हें अंजाम देने में सहायता करने से संबंधित है।गुरुमूर्ति पिछले कई महीनों से ओट्टापलम इलाके में रह रहा था और वहीं काम कर रहा था। पुलिस ने जांच में केरलम के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की मदद भी मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी साझा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व Vice President Jagdeep Dhankhar को AIIMS से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती
    Next Article
    ट्रंप की मुश्किलों का फायदा उठाएंगे जिनपिंग! ताइवान पर होगा चीन का कब्जा, समुंदर में उतर गए 100 युद्धपोत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment