Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व Vice President Jagdeep Dhankhar को AIIMS से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने पर हुए थे भर्ती

    12 hours ago

    4

    0

    पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। धनखड़ (75) को बुधवार को सुबह की सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उस समय वह कुछ मिनट तक बेहोश रहे थे। उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां हृदय रोग विभाग की देखरेख में उनकी चिकित्सकीय जांच और उपचार किया जा रहा था। धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें बेहोश होकर गिरने के बाद शुरुआत में पीसीआर वाहन से घर ले गए थे और बाद में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।पिछले दो वर्षों में धनखड़ कई बार बेहोश होकर गिर चुके हैं। हालांकि, इस बार वह सबसे अधिक समय तक बेहोश रहे। जून 2025 में नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान वह बेहोश हो गए थे।इस साल जनवरी में भी घर पर वह दो बार बेहोश हुए थे। मार्च 2025 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। धनखड़ ने अगस्त 2022 से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Bhagwant Mann को Lahore बुला कर कौन-सा खेल खेल रहा Pakistan? MEA के सख्त रुख के बाद निगाहें Punjab CM के फैसले पर
    Next Article
    केरलम में Lawrence Bishnoi गिरोह का सहयोगी गुरुमूर्ति अरेस्ट, UAPA के तहत केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment