Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल चाहिए दैट Made in India...चीन पर चढ़ा नया खुमार, भारत से खरीदा ₹80,000 करोड़ का माल

    10 hours ago

    6

    0

    साल 2020 के बाद भारत में  एक नारा बॉयकॉट चाइना का गूंज रहा था। गलवान की झड़प के बाद रिश्ते तल्ख हुए, चीनी एप्स पर बैन लगा और लगा कि दोनों देशों के बीच कारोबार की जो दूरी है वो बढ़ जाएगी। लेकिन आज तस्वीर कुछ और है। चीन ने सिर्फ पांच महीने में भारत से ₹80,000 करोड़ से ज्यादा का माल खरीद लिया है। सवाल यह है कि क्या चीन को सचमुच मेड इन इंडिया से प्यार हो गया है या फिर दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्रियों को चलाने के लिए उसे भारत के दरवाजे पर आना पड़ रहा है?क्योंकि इस सौदे के पीछे दोस्ती की नहीं जरूरत, रणनीति और अरबों डॉलर की आर्थिक मजबूरी की कहानी छिपी है। सालों से जब भी भारत और चीन के व्यापार की बात होती है तो चर्चा का मुख्य बिंदु सिर्फ एक ही होता था ट्रेड डेफिसिट यानी व्यापार घाटा। इसका सीधा मतलब यह है कि हम चीन से बहुत ज्यादा सामान खरीदते थे लेकिन जब भारत से सामान बेचने की बारी आती थी तो हमारा आंकड़ा बहुत कम रहता था। अगर पिछले कुछ सालों का औसत देखें तो भारत हर साल चीन से लगभग 90 से 100 अरब डॉलर का सामान मंगाता रहा है। इसमें मोबाइल पार्ट्स, टीवी, लैपटॉप, सोलर पैनल्स और दवाओं का कच्चा माल शामिल रहता है। इसके विपरीत भारत से चीन को होने वाला निर्यात मुश्किल से 15 से 16 अरब डॉलर पर ही रुक जाता था। यानी व्यापार का संतुलन हमेशा चीन के पक्ष में रहा और भारत का बहुत बड़ा पैसा चीन जाता रहा। इसे भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!साल 2020 में सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। चीनी कंपनियों के निवेश पर कड़ी निगरानी रखी गई। 5G नेटवर्क से चीनी कंपनियों को दूर किया गया और आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया गया। तब ऐसा माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापार बहुत तेजी से नीचे गिरे का। लेकिन हालिया आंकड़े बिल्कुल अलग कहानी बयान करते हैं। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में ही भारत से चीन को 9.6 अरब डॉलर यानी 9.6 अरब डॉलर का निर्यात हो चुका है। अगर व्यापार इसी रफ्तार से आगे बढ़ा तो साल भर में यह आंकड़ा 22 अरब डॉलर के पार पहुंच सकता है। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा। यहां एक सवाल उठना लाजमी है कि क्या चीन सचमुच भारत के सामान का मुरीद हो गया है? क्या चीनी बाजारों में भारत में बने कपड़े, जूते, गाड़ियां या फिर मोबाइल बिक रहे हैं? अगर कोई यह दावा कर रहा है कि चीन में मेड इन इंडिया के तैयार उत्पादों की धूम मच गई है तो यह पूरी सच्चाई नहीं है। जब आप इस 9.6 अरब डॉलर के सौदे को ध्यान से देखेंगे तो यह साफ हो जाता है कि चीन अपनी विशाल फैक्ट्रियों को चलाने के लिए भारत से कच्चा माल खरीद रहा है। इसे भी पढ़ें: Russia के साथ इन देशों ने भरा भारत का तेल खजाना, अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग में उलझे रहे और इधर हो गया खेलचीन मुख्य रूप से क्या-क्या खरीद रहा है पहले नंबर पर आता है कच्चा लोहा, आयरन ओर। चीन दुनिया में सबसे ज्यादा स्टील बनाने वाला देश है। दुनिया भर में बिल्डिंग्स, एक्सप्रेसवे, पुल, गाड़ियां और और बड़े जहाज बनाने के लिए जो स्टील लगता है उसका एक बड़ा हिस्सा चीन में तैयार होता है और स्टील बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है कच्चा लोहा। भारत के पास बेहतरीन क्वालिटी का कच्चा लोहा मौजूद है। चीन ने अपनी स्टील मिलों को बिना रुके चलाने के लिए भारत से बड़े पैमाने पर कच्चा लोहा खरीदा है। दूसरे नंबर पर आता है रिफाइंड तेल और केमिकल्स। भारत के पास जामनगर जैसी दुनिया की सबसे आधुनिक तेल रिफाइनरियां मौजूद हैं। अब कच्चा तेल आयात करते हैं, उसे साफ करते हैं और उससे पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ कई तरह के इंडस्ट्रियल केमिकल बनाते हैं। चीन में प्लास्टिक, पेंट और गाड़ियों के निर्माण में इन केमिकल्स की बहुत जरूरत होती है। चीन अपनी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए भारत से लगातार केमिकल्स खरीद रहा है। तीसरे नंबर पर आता है अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल और कृषि उत्पाद। अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल के उत्पादन में भारत दुनिया में सबसे आगे है। इस तेल का इस्तेमाल भारी मशीनों के लुब्रिकेंट्स, हवाई जहाज के पार्ट्स और कॉस्मेटिक बनाने में होता है। चीन इसका बहुत बड़ा खरीदार है और इसके अलावा भारत का समुद्री सी फूड, मसाले और गैर बासमती चावल भी चीन बड़ी मात्रा में मंगा रहा है। नंबर चार पर आता है तांबा यानी कॉपर और एलुमनी। इस समय चीन पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियां और सोलर पैनल बनाने की होड़ में सबसे आगे रहना चाहता है। इसे भी पढ़ें: US Flights Shut Down Explained: वहीं के वहीं खड़े हो गए 13 हजार प्लेन, अमेरिका में क्यों मच गया कोहराम, बड़ी आतंकी साजिश?पांच महीनों में लगभग 80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का एक्सपोर्टभारत के लिए यह निश्चित रूप से राहत की बात है। पांच महीनों में लगभग 80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का एक्सपोर्ट होने से हमारे खदान उद्योग, किसानों, रिफाइनरियों और कारोबारियों को सीधा लाभ मिल सकता है। इससे देश में विदेशी मुद्रा का रिजर्व बढ़ा है, रोजगार सुरक्षित हुए हैं और हमारा व्यापार घाटा थोड़ा कम हुआ है। इससे यह भी साबित होता है कि वैश्विक सप्लाई चेन में भारत के पास ऐसे संसाधन हैं जिन्हें चीन जैसा प्रतिस्पर्धी देश भी अपनी जरूरत के समय नजरअंदाज नहीं कर सकता। लेकिन अब इसका दूसरा पहलू भी देखिए। जिस पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। अर्थशास्त्र का एक सीधा नियम है। जो देश सिर्फ कच्चा माल बेचता है, वो वैल्यू चेन में कभी सबसे ऊपर नहीं रहता। असली कमाई वो देश करता है जो उस कच्चे माल से तैयार उत्पाद बनाकर दुनिया को बेचता है। आज हम अपना कच्चा लोहा और धातुएं चीन को बेच रहे हैं। चीन उसी लोहे से मशीनें, पार्ट्स और उपकरण बनाकर दुनिया को और खुद भारत को भी ऊंचे दामों में बेच रहा है। हम बेसिक केमिकल्स दे रहे हैं और चीन उनसे दवाइयां और तैयार प्लास्टिक बनाकर भारी मुनाफा कमा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की मुश्किलों का फायदा उठाएंगे जिनपिंग! ताइवान पर होगा चीन का कब्जा, समुंदर में उतर गए 100 युद्धपोत
    Next Article
    Russia के साथ इन देशों ने भरा भारत का तेल खजाना, अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग में उलझे रहे और इधर हो गया खेल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment