Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प-पुतिन-जिनपिंग की पहली बार एकसाथ मीटिंग:80 साल बाद 3 सुपर पावर्स की बातचीत होगी, ईरान जंग पर फैसला संभव

    1 day ago

    4

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अगले हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक ही बैठक में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह बैठक चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होगी। बैठक में सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों की संख्या कम करना होगा। इसके अलावा ईरान पर भी चर्चा होगी। बीते 80 साल में यह पहली बार होगा जब टॉप-3 देशों नेता एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इससे पहले फरवरी 1945 में अमेरिका, सोवियत संघ (रूस) और ब्रिटेन के नेता क्रीमिया के याल्टा में मिले थे। इन नेताओं ने बैठक में तय किया कि युद्ध खत्म होने के बाद यूरोप के देशों का बंटवारा और शासन कैसे होगा। परमाणु हथियार कम करने पर होगी बात ईरान पर चर्चा होगी, यूक्रेन युद्ध पर नहीं अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रम्प इस बैठक में ईरान का मुद्दा भी उठा सकते हैं। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध इस बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं होगा। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका हाल के दिनों में रूस के साथ कई बैठकें कर चुका है, लेकिन चीन इन बातचीत में शामिल नहीं रहा। इसलिए तीनों देशों की बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करना ठीक नहीं होगा। मस्क भी ट्रम्प के साथ चीन जाएंगे टेस्ला के CEO इलॉन मस्क भी ट्रम्प के साथ चीन जाएंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, मस्क के अमेरिका और चीन के बीच कारोबार से जुड़े बड़े हित हैं। वे चीन यात्रा के दौरान ट्रम्प को सलाह देने में भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, मस्क तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की संयुक्त बैठक में शामिल नहीं होंगे। एनवीडिया विवाद पर जिनपिंग से बात नहीं करेंगे ट्रम्प अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ट्रम्प की जिनपिंग के साथ बैठक में एनवीडिया से जुड़े विवाद पर चर्चा होने की उम्मीद नहीं है। एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग ने गुरुवार को निजी संबंधों से जुड़े खुलासों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनमें एक संबंध एलिस हुआंग नाम की महिला से बताया गया है। वे एनवीडिया की ग्राहक कंपनी मेगास्पीड में अधिकारी हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए काम कर रही थीं। चीन ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चीन से रेयर अर्थ की सप्लाई बढ़ाने को कहेंगे ट्रम्प ट्रम्प गुरुवार को जिनपिंग के साथ अलग से होने वाली बैठक में रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई का मुद्दा भी उठाएंगे। अमेरिका का कहना है कि चीन से उसे रेयर अर्थ और उनसे बने सामान मिल तो रहे हैं, लेकिन सप्लाई उसकी जरूरत के हिसाब से नहीं हो रही है। रेयर अर्थ का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल, कंप्यूटर, लड़ाकू विमान और आधुनिक हथियार बनाने में होता है। इन खनिजों की सप्लाई पर चीन का बड़ा नियंत्रण है। ऐसे में अमेरिका चाहता है कि चीन इनकी सप्लाई बढ़ाए। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जिनपिंग चीन में ट्रम्प-पुतिन मुलाकात कराने से डर रहे: अपनी जमीन पर यूक्रेन बंटवारे का फैसला नहीं चाहते; 18-19 नवंबर की मीटिंग पर अभी सस्पेंस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन में एक साथ बैठक करना चाहते हैं। पुतिन ने 19 अक्टूबर को इसका प्रस्ताव रखा। उसी दिन ट्रम्प ने बैठक में शामिल होने की रजामंदी भी दे दी। दोनों ने इस बातचीत में जिनपिंग को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयशंकर बोले-गलवान झड़प के बाद बॉर्डर पर सैन्य तैनाती बढ़ी:10 साल में सड़कें-टनल और एयरफील्ड बनाए; पहले बॉर्डर पर ध्यान नहीं दिया गया
    Next Article
    शिक्षामंत्री को सीएम योगी ने आशीर्वाद दिया:संदीप सिंह ने मंगेतर को अंगूठी पहनाई, दादी के पैर छुए; सगाई फोटो-वीडियो में

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment