Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प कुछ देर में अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे:ईरान जंग में जीत की घोषणा कर सकते हैं, NATO छोड़ने का भी ऐलान मुमकिन

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार सुबह भारतीय समय के अनुसार 6:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। ट्रम्प इस दौरान ईरान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प इस संबोधन में यह दावा कर सकते हैं कि अमेरिका इस जंग में जीत की स्थिति में है। वे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि वे औपचारिक तौर पर जीत का ऐलान करें या फिर युद्ध खत्म करने की कोई समय-सीमा (डेडलाइन) भी बता दें। इसी के साथ ही ट्रम्प NATO को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कल ही NATO को “कागजी शेर” बताया था और कहा था कि वे NATO छोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। ईरान पर हमले तेज कर सकता है अमेरिका रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के संबोधन से पहले अमेरिका ईरान पर कुछ बड़े हमले कर सकता है और उसके बाद ट्रम्प युद्ध खत्म करने का रोडमैप पेश कर सकते हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी उनका रुख साफ हो सकता है। ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं कि इस समुद्री रास्ते को खुलवाने की जिम्मेदारी अमेरिका नहीं लेगा। उनका कहना है कि जिन देशों को इस रास्ते की जरूरत है, उन्हें खुद अपनी सुरक्षा करनी होगी। इसके अलावा ईरान से जुड़े देशों पर नए प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया जा सकता है। ट्रम्प ने कहा था- ईरान ने सीजफायर की अपील की ट्रम्प ने कल दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईरान की नई लीडरशिप पहले से कम कट्टर और ज्यादा समझदार है। हालांकि ट्रम्प ने साफ किया कि अमेरिका अभी सीजफायर नहीं करेगा। उनका कहना है कि जब तक होर्मुज पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं हो जाता, तब तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, ईरान के एक सीनियर अफसर ने कहा कि ट्रम्प के भाषण को लेकर कहा कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। CNN से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ट्रम्प बहुत अस्थिर और अजीब इंसान हैं। उनके बयान को बहुत महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त:राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया
    Next Article
    CSJMU के 18 कोर्सों में एंट्रेंस-एग्जाम, 157 में डायरेक्ट एडमिशन:समर्थ पोर्टल के जरिए होंगे एडमिशन, विवि ने जारी की कोर्स लिस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment