Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में नवविवाहित युवक की मौत:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, तीन हफ्ते पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    2

    0

    बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा रोड पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत हो गई। नल तिराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्योहारा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर चामुंडा निवासी विनीत कुमार पुत्र महिपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि विनीत किसी कार्य से ठाकुरद्वारा रोड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नल तिराहे के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद विनीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। तीन हफ्ते पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, विनीत कुमार की शादी इसी साल 8 मार्च को स्योहारा क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा में हुई थी। शादी को अभी महज तीन सप्ताह ही हुए थे, जिससे परिवार में मातम छा गया है और खुशी का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी आज रामलला दर्शन करेंगे:प्राइवेट प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे,परिवार के लोग भी साथ रहेंगे
    Next Article
    आगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट:आज सुबह से धूप निकली, रात का तापमान सामान्य से 1.3°C कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment