Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में यूपी प्रमाण पोर्टल लॉन्च:संबद्ध कॉलेजों की सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं होंगी ऑनलाइन

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 'यूपी प्रमाण' पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध सभी अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की प्रशासनिक गतिविधियां अब पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होंगी। इस प्रणाली के तहत शिक्षक अनुमोदन, नई नियुक्तियां, स्थायी एवं अस्थायी मान्यता, पाठ्यक्रम स्वीकृति, संबद्धता, निरीक्षण रिपोर्ट और मान्यता नवीनीकरण जैसी प्रक्रियाएं पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। प्रत्येक आवेदन को एक विशिष्ट ट्रैकिंग कोड प्रदान किया जाएगा। संबंधित महाविद्यालय इस ट्रैकिंग कोड का उपयोग करके अपने आवेदन की स्थिति वास्तविक समय में देख सकेंगे। पोर्टल पर यह जानकारी उपलब्ध होगी कि फाइल किस अधिकारी के पास लंबित है, किस स्तर पर विचाराधीन है और उसके निस्तारण की निर्धारित अवधि क्या है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति और कुलसचिव स्तर पर एक विशेष मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी तैयार किया है। यह डैशबोर्ड लंबित मामलों की संख्या, औसत निस्तारण समय और विभिन्न विभागों की कार्यस्थिति की सीधी निगरानी करेगा। इसका उद्देश्य जवाबदेही तय करना और किसी भी देरी की स्थिति में जिम्मेदारी निर्धारित करना है। महाविद्यालयों को भी अपनी सभी आवश्यक सूचनाएं, दस्तावेज और प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड होते ही उसकी प्रति संबंधित कॉलेज को तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। पोर्टल के पहले चरण में शिक्षक अनुमोदन और नियुक्तियों को जोड़ा गया है। आगामी चरणों में पाठ्यक्रम विस्तार, परीक्षा केंद्र निर्धारण और अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी इसमें एकीकृत किया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने बताया कि 'यूपी प्रमाण' पोर्टल के निर्देशों के अनुपालन के लिए जौनपुर और गाजीपुर के सभी संबद्ध महाविद्यालयों को परिपत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय को पोर्टल पर लॉगिन करके अपने प्रस्ताव, अभिलेख और सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करनी होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव में मारपीट:दो गुट आपस में भिड़ें, काउंटिंग रुकी, दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई
    Next Article
    घास काटने गई 12 साल की किशोरी से छेड़छाड़:शोर मचाने पर भागा, आरोपी पर दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment