Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU के 18 कोर्सों में एंट्रेंस-एग्जाम, 157 में डायरेक्ट एडमिशन:समर्थ पोर्टल के जरिए होंगे एडमिशन, विवि ने जारी की कोर्स लिस्ट

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस में संचालित 13 स्कूलों के अंतर्गत संचालित 175 कोर्सों में अकादमिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गयी है। विश्वविद्यालय की डीन एकडेमिक्स प्रो.बृष्टि मित्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के जरिए 18 कोर्सों में एडमिशन होंगे। इसके अलावा मेरिट व साक्षात्कार के आधार पर 157 कोर्सों में एडमिशन लिया जाएगा। जल्द ही समर्थ पोर्टल के जरिये शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण शुरु किए जाएंगे। यह हैं प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन वाले कोर्स जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के जरिए इंजीनियरिंग में 5 कोर्सों में बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) एडमिशन होगा। वहीं, ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) के जरिए फार्मेसी के चार कोर्सों (एमफार्मा फार्मास्यूटिकस, एमफार्मा फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री,एमफर्मो फार्मोकोलोजी,एमफार्मा फार्माकॉयनोसि) में दाखिला होगा। इसके अलावा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के जरिये बीएड, NTA के जरिये दो कोर्सों में (इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम साइंस, आर्ट्स), जबकि यूनिवर्सिटी एग्जाम टेस्ट के जरिये 6 कोर्सों (मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमए क्लिनिकल साइकोलॉजी, बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी, एमएड, एलएलएम, बीफार्मा) में प्रवेश होगा। 157 कोर्सों में मेरिट बेस डायरेक्ट एडमिशन मेरिट बेस डायरेक्ट एडमिशन में पर्सनल इंटरव्यू व कुछ कोर्सों में ग्रुप डिस्कशन को शामिल किया गया है। बिना प्रवेश परीक्षा के एडमिशन होने वाले कोर्सों में बीएजेएमसी, एमएजेएमसी, पीजीडीजेएमसी,एमए एफएम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंस, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी ,एमए संस्कृत, बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट , एमए म्यूजिक , बैचलर ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट कथक,एम.ए. ज्योतिर्विज्ञान, पीजी डिप्लोमा इन वास्तुशास्त्र,पीजी डिप्लोमा इन कर्मकांड,बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स पेंटिंग, बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स स्कल्पचर ,बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन आदि कोर्सों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। समर्थ पोर्टल के जरिये होगा ऑनलाइन पंजीकरण सीएसजेएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ.दिवाकर अवस्थी ने बताया कि जल्द ही समर्थ पोर्टल के जरिए विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से शुरू होगी। एडमिशन के इच्छुक छात्र छात्राएं कैैंपस के डिपार्टमेंट्स में आकर संपर्क कर सकते हैं। उनको कोर्स में सिलेबस, स्कोप व प्लेसमेंट आदि के बारे में बताया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प कुछ देर में अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे:ईरान जंग में जीत की घोषणा कर सकते हैं, NATO छोड़ने का भी ऐलान मुमकिन
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हेल्थ कैंप में डोनर तलाशता था पति-पत्नी का गैंग, गैंगरेप की कोशिश करने वाले सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment