Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कुस्मौर डीह निवासी शिवकुमार उर्फ झिनकू (18) चौरी बाजार जा रहे थे। सिकंदरपुर-मसकनवा मार्ग पर जटौलिया गांव के पास पीछे से आ रही मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार सड़क पर गिर गए। आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया, जिससे युवक के सिर पर चढ़ गया। इस हादसे में शिवकुमार का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन और ग्रामीण आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे, जिससे काफी देर तक सड़क जाम रही। मृतक शिवकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उनके पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि शिवकुमार अपनी मां के साथ गांव में रहते थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बदहवास हो गईं और परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में गेंहू काटने वाली वंशिका बनी जिला टॉपर:बुआ दौड़ते हुए आईं और गले से लगा लिया, बोली- तूने मेरठ में टॉप किया है
    Next Article
    IPL- पावरप्ले में मुंबई 29 रन ही बना सकी:टॉप-3 बैटर्स आउट, अकील को 2 विकेट; चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment