Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में गेंहू काटने वाली वंशिका बनी जिला टॉपर:बुआ दौड़ते हुए आईं और गले से लगा लिया, बोली- तूने मेरठ में टॉप किया है

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में मवाना की वंशिका उपाध्याय ने टॉप किया है। वंशिका 93.40 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं। वंशिका के पापा मजदूर हैं। खेतों में मजदूरी करते हैं। गुरुवार को भी जिस समय रिजल्ट जारी हुआ। उस वक्त वंशिका खेतों में गेंहू काट रही थी। उसे पता ही नहीं था कि उसका रिजल्ट आया है। वो तो वंशिका की बुआ दौड़ते हुए खेतों में पहुंची। उसे गले लगाते हुए बोली कि तूने जिला टॉप किया है। दैनिक भास्कर से वंशिका की पूरी बातचीत पढ़िए... खेतों में काम कर बंटाती है पिता का हाथ एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वंशिका मोहल्ला काबलीगेट, बुड्‌डा पीर के पास की रहने वाली है। उसने साइंस में मैथ्स स्ट्रीम से पेपर दिए हैं। पापा सोनू उपाध्याय खेतों में काम करते हैं। मम्मी मीनाक्षी उपाध्याय होममेकर हैं। परिवार बेहद सामान्य हैं। वंशिका खुद भी खाली समय में खेतों में काम करके पापा का हाथ बंटाती है। इन सारी दुश्वारियों के बीच वंशिका ने जीजान से मेहनत की और 93.40% अंक लेकर 12वीं में जिला टॉप कर दिया। हाईस्कूल में किया था स्कूल टॉप वंशिका ने 10वीं में भी बेहतरीन अंक लेकर स्कूल टॉप किया था। आर्य कन्या इंटर कॉलेज से 93.16 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया था। इसके बाद 11वीं में एएस इंटर कॉलेज मवाना में एडमिशन लिया। जहां से इस बार वो जिला टॉपर बनी है। घर में मम्मी, पापा के अलावा छोटा भाई वासु है और एक बहन हैं। दोनों ही 10वीं में पढ़ते हैं। एक और छोटी बहन यशिका है जो सातवीं क्लास में पढ़ती है। पापा की बीमारी ने झकझोर दिया वंशिका कहती है उसने हालातों से हारना नहीं उनसे लड़ना सीखा है। कहती है पहले मेरे पापा एक गुब्बारा कंपनी में काम करते थे। लगभग 7 साल पहले पापा के दिमाग में गांठ बन गई। वो बहुत बीमार रहने लगे। डॉक्टरों ने ये तक कह दिया कि अब पापा शायद ही बचें। हम बहुत परेशान थे। क्योंकि हमारे पास इतने पैसे नहीं कि हम पापा का महंगा इलाज करा सकें। ठीक से अपना घर भी चला सकते। किसी तरह मजदूरी करके पापा का इलाज कराया। वो ठीक हुए। अब पापा ज्यादा हैवी काम नहीं कर पाते। हम लोग जानवर पालकर अपना घर चलाते हैं। बाकी खेतों में मजदूरी करते हैं। कहती है कि उस बीमारी ने हमें झकझोर कर दिया। भगवान का थैंक्यू कि पापा आज भी हमारे साथ हैं। काम के अलावा 5 घंटे पढ़ती हूं टॉपर बनने के लिए वंशिका ने जो मेहनत की है उसके बारे में कहती हैं कि रोजाना स्कूल जाती थी। स्कूल से आकर घर का काम फिर पापा के साथ बाहर का काम कराती थी। रात को रोजाना 5 घंटे अलग से पढ़ती थी। क्योंकि ठान लिया था कि मुझे टॉप ही करना है। कोई कोचिंग नहीं की है सेल्फ स्टडी से ये सफलता हासिल की है। अपने रिजल्ट से संतुष्ट हूं। आईएएस बनना चाहती है वंशिका वंशिका का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि वह यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे मवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वंशिका को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि वंशिका की मेहनत और अनुशासन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। 12वीं की जिला टॉपर वंशिका का रिपोर्टकार्ड सब्जेक्ट----मार्क्स हिंदी- 93 इंग्लिश- 92 मैथ्स- 96 फिजिक्स- 66 केमेस्ट्री- 60 टोटल- 467
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया इंटरमीडिएट रिजल्ट: टॉप-10 में 9 छात्राएं शामिल:सलोनी IAS, तूलिका फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं; संघर्ष से मिली सफलता
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment