Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- पावरप्ले में मुंबई 29 रन ही बना सकी:टॉप-3 बैटर्स आउट, अकील को 2 विकेट; चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 में संजू सैमसन ने दूसरी सेंचुरी लगा दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 208 रन का टारगेट दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई 8 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 56 रन ही बना पाई हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। अकील हुसैन ने दानिश मलेवर और नमन धीर को आउट किया। मुकेश चौधरी ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली, जो उनके IPL करियर की पांचवीं सेंचुरी भी रही। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाया। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड ने 22 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग- XI मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- दानिश मलेवर। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक की तलाश जारी
    Next Article
    MI vs CSK Live Score Updates IPL 2026: सूर्या-तिलक ने संभाली पारी, 208 रनों का है टारगेट; यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment