Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से परिवार के तीन सदस्यों की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे दंपति, 4 महीने की बेटी की भी गई जान

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार माह की बेटी शामिल हैं। यह परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। थाना जसराना अंतर्गत नगला पटिया पड़म निवासी अजय कुमार (27) अपनी पत्नी ओम श्री (24) और चार माह की बेटी तृषा के साथ गांव से एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी गाड़ी जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार अजय कुमार, उनकी पत्नी ओम श्री तथा मासूम तृषा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। थाना जसराना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को वाहन से निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दंपति और उनकी बच्ची की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा दुर्घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी है। उधर जैसे ही एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर गांव नगला पटिया पड़म पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर से कुछ देर पहले शादी में जाने की खुशियां निकल रही थीं, उसी घर में अब मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेउना में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    फिरोजाबाद पुलिस ने 106 गुम मोबाइल फोन बरामद किए:₹19 लाख कीमत के फोन, मालिकों को लौटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment