Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत:सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, सिर फटा; बुआ की शादी करके आ रहे थे

    5 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों 4 फीट हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। जिससे बेटे का सिर फट गया, मां को भी गंभीर चोट लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरी महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार देर रात रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ। जैसे ही बाइक सीतापुर-गोला मार्ग पर अंगरासी मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में हिमांशु पांडे (30) और उनकी मां रेखा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार सुनीता (45) बाजपेई हिमांशु की मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही घंटों में तीनों की मौत हो गई। तीनों लोग लखीमपुर के कल्लियां में शादी शामिल होकर वापस आ रहे थे। हिमांशु की रिश्ते में बुआ लगती थी शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। हिमांशु की शादी नहीं हुई है। देखें 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा घटनाक्रम जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर अंगरासी गांव में घटना हुई। मृतक हिमांशु इंटर की पढ़ाई कर चुका था। नौकरी की तलाश में था। पिता रामजी पाण्डे की कपड़े की दुकान है। उसी में उनकी मदद करता था। हिमांशु के दो भाई तीन बहने हैं। भाई अमन छोटा है। बहनों में बड़ी बहन रुची और साधना की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन लक्ष्मी की शादी होनी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक (UP31AT5985) और मोटरसाइकिल (UP34BN0267) की भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक कब्जे में, चालक फरार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। परिजनों के मुताबिक, तीनों रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… यूपी में विश्वकर्मा लड़की की मौत पर सियासत:राहुल-प्रियंका ने पूछा- बेटियां असुरक्षित क्यों गाजीपुर में 16 साल की लड़की की मौत पर सियासत शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी सांसद बहन प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा है। लड़की के साथ रेप और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 29 अप्रैल को गाजीपुर जाने का ऐलान किया है। अखिलेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से कहा, अगर परिवार मना कर देगा तो हम मिलने नहीं जाएंगे, लेकिन परिवार मना नहीं कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में होमगार्ड भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन कड़ी निगरानी में 31,392 अभ्यर्थी शामिल
    Next Article
    जनता ने विधायक ताहिर खान को पसंद नहीं किया:सुल्तानपुर इसौली सीट पर भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार ओम प्रकाश; बसपा से डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment